Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सिंधौरी कला में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य जोरों पर

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- ग्राम पंचायत सिंधौरी कला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत तालाब ग...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ग्राम पंचायत सिंधौरी कला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत तालाब गहरीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस कार्य से जहां ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त हो रहा है, वहीं जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर बढ़ाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रही है।

         तालाब गहरीकरण से भविष्य में वर्षा जल का अधिक संचयन संभव होगा, जिससे किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी तथा पशुओं के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा। यह कार्य गांव की जल समस्या के स्थायी समाधान की ओर एक सार्थक प्रयास है।ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से यह कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सभी मनरेगा हितग्राही अपेक्षा के अनुरूप तथा निर्धारित मनरेगा मापदंडों से भी बेहतर कार्य करते हुए कुशलता एवं लगन के साथ ग्राम विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

No comments