Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

22 फरवरी को तुता रायपुर में सहकारी कर्मचारियों की प्रांतीय बैठक, लंबित मांगों पर बनेगी रणनीति

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर: - छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी ऑपरेटर महासंघ रायपुर की कार्यकारिणी ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी ऑपरेटर महासंघ रायपुर की कार्यकारिणी की बैठक 22 फरवरी, रविवार को दोपहर 12:00 बजे तुता बस्ती, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में कर्मचारियों की लंबित चार सूत्रीय मांगों सहित आंदोलन के दौरान प्रदेशभर में बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की बहाली व सवैतनिक पुनर्नियोजन को लेकर नई रणनीति तैयार की जाएगी। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों को लेकर पिछले तीन माह से प्रदेश पदाधिकारी लगातार छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री, सचिव एवं अधिकारियों से मौखिक व लिखित रूप से भेंट कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। किसानों की धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए 19 दिन बाद शासन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर कर्मचारी काम पर लौटे थे, परंतु अब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

              महासंघ का कहना है कि शासन की उदासीनता से हजारों कर्मचारी एवं उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में आगे की कार्ययोजना और संभावित आंदोलन की दिशा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।बैठक में धमतरी जिले के प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उक्त जानकारी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने दी।

No comments