छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- तहसील के ग्राम सिहाद में आयोजित मरार पटेल समाज बगौद राज मुख्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह में धमतरी विधायक ओंकार...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- तहसील के ग्राम सिहाद में आयोजित मरार पटेल समाज बगौद राज मुख्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह में धमतरी विधायक ओंकार साहू बतौर अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मरार पटेल समाज द्वारा आदर्श विवाह, वृक्षारोपण तथा उद्यानिकी शिविर का आयोजन किया गया, जो समाज की प्रगतिशील सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मरार समाज एक संगठित और परिश्रमी समाज है, जो सब्जी उत्पादन में अग्रणी स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि जब दो भाइयों में आपसी तालमेल अच्छा होता है तो परिवार मजबूत बनता है और मजबूत परिवार से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। इस अवसर पर उन्होंने मरार पटेल समाज छात्रावास निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा भी की।
विधायक ओंकार साहू ने मरार पटेल समाज बगौद राज मुख्यालय के उद्घाटन पर समाज को बधाई देते हुए कहा कि मरार पटेल समाज मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन करने वाला मेहनतकश समाज है, जो प्रदेश की खाद्य आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के मरार समाज की जो भी मांगें होंगी, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।मरार पटेल समाज के प्रदेश संरक्षक राजेन्द्र नायक पटेल ने कहा कि समाज के विकास के लिए लोगों का राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाना आवश्यक है। उन्होंने समाज की एकता और संगठन पर बल देते हुए कहा कि मरार पटेल समाज सदैव सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने उदाहरण स्वरूप महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का उल्लेख किया, जिन्होंने शोषित एवं वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।
बगौद राज अध्यक्ष सियाराम पटेल ने कहा कि मरार पटेल समाज के लोग ताजी सब्जियां लेकर प्रतिदिन बाजार पहुंचते हैं और शाकाहार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रभारी मंत्री एवं विधायक ओंकार साहू से सब्जी मार्केट का नाम मां शाकम्भरी के नाम पर रखने की मांग भी रखी। मौके प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल , संरक्षक राजेन्द्र नायक , राज अध्यक्ष सियाराम पटेल , महीला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रानी पटेल , जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल , सुनील पटेल ,हेम कुमार पटेल समारोह उत्साह, एकता और सामाजिक समर्पण के वातावरण में संपन्न हुआ।


No comments