Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकाय क्षेत्र — आमदी नगर पंचायत के मुक्तिधाम उन्नयन हेतु 58 लाख रुपये स्वीकृत

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आमदी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 स्थ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आमदी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन कार्य हेतु 58 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है। इस स्वीकृत राशि से मुक्तिधाम परिसर में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार एवं सुव्यवस्थित निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मुक्तिधाम परिसर में होंगे व्यापक सुधार कार्य

स्वीकृत राशि से मुक्तिधाम में शेड निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, सौंदर्यीकरण, मार्ग निर्माण सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर परिजनों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समान विकास पर जोर

विधायक ओंकार साहू ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय निकायों में भी समान रूप से विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उनका स्पष्ट उद्देश्य है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और ग्राम में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हों तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि एमन साहू, पार्षद पारसमणि साहू, चितेन्द साहू एवं ललिता पटेल ने मुक्तिधाम उन्नयन कार्य के लिए राशि स्वीकृत होने पर विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के सक्रिय प्रयासों से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।

No comments