Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

डा. वैशाली द्विवेदी व डा. शिवांगी द्विवेदी का कुरूद तहसील ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- नगर की दो प्रतिभाशाली बेटियों डा. वैशाली द्विवेदी एवं डा. शिवांगी द्विवेदी के चिकित्सक बनने पर तहसील ब्राह्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर की दो प्रतिभाशाली बेटियों डा. वैशाली द्विवेदी एवं डा. शिवांगी द्विवेदी के चिकित्सक बनने पर तहसील ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों सगी चचेरी बहनों की इस उपलब्धि पर परिजनों, समाजजनों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुरूद निवासी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, जो मुंबई में होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में कार्यरत हैं, की सुपुत्री डा. वैशाली द्विवेदी ने शासकीय मेडिकल कॉलेज अकोला (महाराष्ट्र) से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की तथा मुंबई के बीकेईएम अस्पताल से एमएस (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) की उपाधि हासिल की है। वहीं कुरूद के अधिवक्ता एवं नोटरी लक्ष्मी कांत द्विवेदी की सुपुत्री डा. शिवांगी द्विवेदी ने राजीव लोचन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, चंदखुरी से बीएएमएस की डिग्री प्राप्त कर आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

     सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दोनों बेटियों की सफलता समाज के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

       इस अवसर पर डा. वैशाली एवं डा. शिवांगी ने सम्मान के लिए समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, कड़ी मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन और परिजनों का सहयोग मिले, तो हर मंजिल प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपने चिकित्सकीय जीवन में वे सेवा भाव के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का प्रयास करेंगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हैग्रीव प्रसाद शर्मा, तहसील ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कमलेश तिवारी, महेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, लक्ष्मी कांत द्विवेदी, देवकांत द्विवेदी, आशीष शर्मा, प्रमोद दुबे, रवि शर्मा, अनिल झा, राममोहन पांडे, चंदन शर्मा, अजय कांत दुबे, आर्यन्स द्विवेदी, प्रभात द्विवेदी, सुमन द्विवेदी, अर्चना द्विवेदी, ज्योति द्विवेदी, कल्याणी शर्मा, रश्मि दुबे, शिला तिवारी, पूर्वा श्री सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

No comments