Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

घर–घर पहुंचकर बोर्ड परीक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- बोर्ड परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से सरपंच, पंचगण, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- बोर्ड परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से सरपंच, पंचगण, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा ग्राम सिंधौरी कला एवं सिंधौरी खुर्द में घर–घर जाकर विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर विद्यार्थियों को परिश्रम, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने हेतु प्रेरित किया गया। 

      प्रतिनिधियों ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अवश्य है, किन्तु यह अंतिम लक्ष्य नहीं है। निरंतर मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से ही सफलता प्राप्त होती है।इस सराहनीय पहल से विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक अत्यंत प्रसन्न हुए तथा ग्राम प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।हम सभी ग्रामवासियों की ओर से समस्त बोर्ड परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं — आप सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और अपने गांव का नाम रोशन करें। 

No comments