Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

KURUD: दहादहा–परसवानी मार्ग चौड़ीकरण व स्कूल उन्नयन को मिली मंजूरी, "सरपंच पन्ना चंद्राकर" सहित क्षेत्रवासियों ने विधायक अजय चंद्राकर का जताया आभार

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद: - विकास की राह पर तेजी से अग्रसर क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अजय चंद्र...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- विकास की राह पर तेजी से अग्रसर क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अजय चंद्राकर के प्रयासों से ग्राम दहादहा–परसवानी–सिवनीकला–रावनगुड़ा–सकरी–खर्रा मार्ग के 15.40 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कई शासकीय विद्यालयों के उन्नयन एवं भवन निर्माण कार्यों को भी मंजूरी मिली है, जिससे क्षेत्र में विकास की गति और तेज हो गई है। बरसात के दिनों में कीचड़ और जर्जर मार्ग के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क के बेहतर निर्माण से न केवल आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी तथा विद्यार्थियों और मरीजों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।

   शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासकीय प्राथमिक शाला भालूझूलन एवं मेंढरका का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया गया है। इसके अलावा शासकीय माध्यमिक शाला परसवानी (दहादहा), खुरसेंगा, टीपानी एवं कमरौद में नए माध्यमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा और उन्हें उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

     परसवानी सरपंच पन्ना चंद्राकर ने विधायक श्री अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। उनका प्रत्येक प्रयास जनहित और क्षेत्र की प्रगति को समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि सड़क और शिक्षा दोनों ही विकास की आधारशिला हैं, और इन दोनों क्षेत्रों में मिली स्वीकृति से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कुरूद विधानसभा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। क्षेत्र में इन स्वीकृतियों के बाद खुशी का माहौल है और लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी।

No comments