छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को नवीन विधानसभा में आगामी वित्तीय वर्ष क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को नवीन विधानसभा में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया। बजट को लेकर धमतरी जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सुशासन से समृद्धि की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उपाध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को भय, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसे कुशासन से बाहर निकालकर विकासशील और सुशासित प्रदेश बनाया है। आज प्रस्तुत बजट समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्र में रखते हुए राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उपाध्यक्ष साहू ने बताया कि इस बजट में किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, वहीं औद्योगिक इकाइयों के लिए पूंजी निवेश सब्सिडी हेतु 750 करोड़ रुपये का प्रावधान विकास को गति देगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना का निर्णय भावी पीढ़ी को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श शहर विकास योजना से शहरी क्षेत्रों में विकास को बल मिलेगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकसित भारत जी-राम-जी योजना में 4 हजार करोड़ रुपये का ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है, जो ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम छाती में औद्योगिक केंद्र की स्थापना के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में नवीन भवन निर्माण, गंगरेल पहुंच मार्ग, धमतरी से नगरी पहुंच मार्ग सहित अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति धमतरी जिले के लिए हर्ष का विषय है। अंत में उपाध्यक्ष केशव साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं पूरी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सुनहरे प्रयासों से छत्तीसगढ़ समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।


No comments