Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज कु. चंचल सोनी ने विधायक ओंकार साहू से की शिष्टाचार भेंट, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु खेल उपकरण उपलब्ध कराने सौंपा मांगपत्र

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - आज विधायक कार्यालय में राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज कु. चंचल सोनी ने विधायक ओंकार साहू से शिष्टाचार भेंट की और अंतर...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- आज विधायक कार्यालय में राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज कु. चंचल सोनी ने विधायक ओंकार साहू से शिष्टाचार भेंट की और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैरा कम्पाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में मांगपत्र सौंपा।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने चंचल सोनी के समर्पण, अनुशासन और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिस लगन और आत्मविश्वास के साथ चंचल सोनी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

    विधायक ने आश्वस्त किया कि उनकी प्रस्तुत मांगों पर प्राथमिकता के साथ सकारात्मक पहल की जाएगी, ताकि उन्हें उच्च गुणवत्ता के खेल उपकरण उपलब्ध हो सकें और वे बेहतर तैयारी के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिस्सा ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उचित संसाधन और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है, तभी वे प्रदेश एवं देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकती हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी चंचल सोनी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments