Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जोरातराई में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद :- विधानसभा अंतर्गत जोरातराई (अ), जिला धमतरी में पितृ पुरुष, अन्त्योदय और एकात्मक मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के स...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- विधानसभा अंतर्गत जोरातराई (अ), जिला धमतरी में पितृ पुरुष, अन्त्योदय और एकात्मक मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक तथा प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का अन्त्योदय और एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक है।

         इस अवसर पर पूर्णिमा साहू (पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच), रामस्वरूप साहू (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष), ईश्वर निषाद (उपसरपंच), गोपाल सिंह राजपूत, संतोष साहू (बूथ अध्यक्ष), रामजी तारक (बूथ अध्यक्ष), प्रकाश तारक (हाई स्कूल अध्यक्ष), नेमी साहू, मनहरण पाल, प्रकाश निषाद, कामता साहू, देवनारायण साहू (पंच), बालमुकुंद साहू (पंच), देव चरण साहू, तेज तारक सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता व राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

No comments