Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधायक ओंकार साहू के प्रयास से रीवागहन–कुर्रा मार्ग को मिली नई मजबूती, 1 करोड़ 94 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, लोक निर्माण विभाग का जताया आभार

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों से वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला धमतरी अंतर्गत रीवागहन से कुर्रा मार्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों से वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला धमतरी अंतर्गत रीवागहन से कुर्रा मार्ग (लंबाई 2.10 किलोमीटर) के मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 194 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आमजनों में हर्ष का वातावरण है।उल्लेखनीय है कि यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की मांग कर रहा था। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी, जिससे आवाजाही प्रभावित होती थी। अब सड़क के मजबूतीकरण से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

         विधायक ओंकार साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि रीवागहन से कुर्रा मार्ग के निर्माण से आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादों के परिवहन में भी सुविधा होगी।

        विधायक साहू ने इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर लोक निर्माण विभाग एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग के सहयोग से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सकी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र निविदा आमंत्रित की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए।क्षेत्रवासियों ने भी इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ओंकार साहू के प्रयासों की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

No comments