छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा: - ग्राम जोरातराई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- ग्राम जोरातराई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लेकर पूरे गांव में गली भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कथा वाचक परम श्रद्धेय मनोज दुबे जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्णिमा साहू, रामस्वरूप साहू, बंशी साहू, ईश्वर निषाद, सुदामा साहू, धनसिंह साहू, परमेश्वरी साहू, बुध पाल, नोहर निषाद, सेऊक पाल, नाथू साहू, केजू साहू, नीरा पाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में मोती यदु, संतोष साहू, प्रभु तारक, प्यारे तारक, उमेश साहू, भोज साहू, युगल किशोर साहू, घासीराम साहू, जितेंद्र साहू सहित ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयकारों और धार्मिक वातावरण ने पूरे गांव को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संचार हुआ।


No comments