Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रभु श्री राम ने अपने कर्तव्यों का पालन व परिवार तथा राज्य के लिये त्याग किया— कविता योगेश बाबर

  कुरमातराई में त्रि दिवसीय रामकथा महोत्सव में कविता योगेश बाबर शामिल हुई  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम कुरमातराई में त्रिदिवसीय भव्य ...


  कुरमातराई में त्रि दिवसीय रामकथा महोत्सव में कविता योगेश बाबर शामिल हुई 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- ग्राम कुरमातराई में त्रिदिवसीय भव्य मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर ने आयोजन समिति के अतिथि आमंत्रण पर अपनी उपस्थिति दी कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती भारती चंद्रहास साहू ने की श्रीमती बाबर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभु श्री राम चंद्र जी हमारे आदर्श हैं उन्हें हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से भी जानते हैं मर्यादा शब्द की उपाधी प्रभु को इसलिए प्राप्त हुई क्यों की उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मर्यादित रहकर अपने माता पिता और सभी छोटे बड़े लोगों का सम्मान करते हुए व्यतीत किया इस प्रकार के आयोजन से ही सभी लोगों को धर्म के बारे में जानकारी मिलती है एवं उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है उन्होंने कहा कि हमें यह जो मनुष्य तन प्राप्त हुआ है इसे मोक्ष व मुक्ति तभी प्राप्त हो सकती है जब हम अपने धर्म के बताए रास्ते पर चल कर कुछ पुण्य के कार्य करते हुए इस मानव जीवन को भवसागर से पार लगाना चाहिये जनपद सदस्य भारती साहू ने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति को अपनी ज़िंदगी में कुछ समय निकाल कर भगवान के प्रति आस्था रखनी चाहिये जिससे कि जीवन सफल हो सके अंत मे आभार प्रदर्शन सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू ने किया कार्यक्रम के इस अवसर पर उपसरपंच खिलेंद्र साहू भीषम साहू चंद्रहास साहू सुदर्शन साहू सियाराम साहू बाबूराम साहू शेषनारायण साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रोतागण उपस्थित थे।

No comments