छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- शहर के मिशन ग्राउंड में पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं युवा साथियों द्वारा आयोजित एसपीएल (सिंध प्रीमियर लीग) क्रि...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- शहर के मिशन ग्राउंड में पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं युवा साथियों द्वारा आयोजित एसपीएल (सिंध प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर रंजना साहू ने सेमीफाइनल मैच का टॉस करवाकर दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं।खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा कि मैदान पर सीखे गए अनुशासन, धैर्य और सहयोग के गुण सीधे पेशेवर जीवन में दिखाई देते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। खेल गतिविधियाँ टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आपसी समन्वय को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि नियमित खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं। खेलों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष चंदू जैसवानी, नगर निगम एमआईसी प्रभारी नरेंद्र रोहरा एवं विजय मोटवानी, भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू एवं महेंद्र पंडित, दीपेंद्र साहू, विजय साहू, जय हिन्दूजा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा, देवेश अग्रवाल, दौलत वाधवानी, मनीष आसवानी, दीपक ललवानी, बंटी वाधवानी, राजू पंजवानी, अभिषेक कोटवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments