Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में अग्रवाल समाज की बैठक: 4-5 अप्रैल को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- अग्रवाल सभा रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा कुरूद अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- अग्रवाल सभा रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा कुरूद अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अग्रवाल सभा रायपुर के महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, बिसंभर अग्रवाल तथा प्रभारी पवन अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को अग्रसेन धाम रायपुर में आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन के संबंध में समाज के लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान करना तथा पारिवारिक परिचय के माध्यम से वैवाहिक संबंध स्थापित करने में सहयोग करना है।

        इस अवसर पर कुरूद अग्रवाल समाज द्वारा अधिक से अधिक परिवारों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। बैठक में अग्रवाल समाज कुरूद के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, लीला अग्रवाल, सचिव मनोज राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, साकेत अग्रवाल सहित समाज के अनेक प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।यह बैठक मनोज राजकुमार अग्रवाल के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जहां उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

No comments