Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अधिवक्ता संघ कुरूद के दो दिवसीय खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन, क्रिकेट में न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरूद बना विजेता

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव 2026 का समापन 8 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कु...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव 2026 का समापन 8 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कुरूद में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस खेल महोत्सव में अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रथम दिवस – इनडोर एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं

      खेल महोत्सव के प्रथम दिवस कैरम, मटका फोड़ एवं कुर्सी दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुरुष एकल कैरम प्रतियोगिता में जितेंद्र कंवर विजेता रहे, जबकि पुरुष युगल कैरम में ईश्वर गायकवाड़ एवं अंगेश निर्मलकर की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला युगल कैरम में ममता सोनकर एवं भुनेश्वरी भारती विजेता रहीं तथा महिला एकल कैरम में पूर्णिमा पैकरा ने पहला स्थान हासिल किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में नरेश डिंगरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में राकेश देवांगन प्रथम एवं ईश्वरी तारक द्वितीय स्थान पर रहे।

द्वितीय दिवस – क्रिकेट प्रतियोगिता

       दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरूद राधेश्याम ध्रुव रहे। प्रमुख अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी के न्यायाधीश मोहन सिंह कोर्राम, वरिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश रजत कुमार निराला तथा कनिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश निलेश कुमार बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ कुरूद के अध्यक्ष रमेश पांडेय एवं जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीरज तिवारी भी मौजूद रहे।इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कुरूद के संरक्षक एल.पी. गोस्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र साहू, एस.पी. लाम्बा, रमेश सिन्हा, लक्ष्मीकांत द्विवेदी सहित अनेक अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

      मैच परिणाम...क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में न्यायालयीन कर्मचारी संघ धमतरी और अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर विजेता रही। दूसरे मैच में अधिवक्ता संघ धमतरी सीनियर ने अधिवक्ता संघ कुरूद सीनियर को पराजित किया। तीसरे मैच में कर्मचारी संघ कुरूद ने अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर-2 को हराया। नगरी टीम के अनुपस्थित रहने के कारण यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरूद को वॉकओवर के साथ अगले राउंड में प्रवेश मिला। पहले सेमीफाइनल में यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरूद ने अधिवक्ता संघ धमतरी सीनियर को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरूद ने अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मुकाबला यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरूद और न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरूद के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरूद ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने अधिवक्ता संघ कुरूद की सराहना करते हुए इसे आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को बढ़ावा देने वाला आयोजन। 

No comments