छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: जैन समाज के आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री आगम सागर महाराज एवं मुनि श्री पुनीत सागर महाराज ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी: जैन समाज के आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री आगम सागर महाराज एवं मुनि श्री पुनीत सागर महाराज का मंगलवार सुबह धमतरी आगमन हुआ। प्रातः रत्नाबांधा चौक से उनका मंगल प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक मुनिजनों की अगवानी की।मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे और मुनिश्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने मुनिजनों का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
श्रीमती साहू ने कहा कि धर्म की नगरी धमतरी में साधु-संतों, तपस्वियों और मुनियों का आगमन इस धरा को और भी पवित्र बनाता है। उन्होंने कहा कि जैन समाज के पूज्य मुनिजनों का सत्कार करने का अवसर मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान जैन समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


No comments