Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सरसोपुरी में राज्य स्तरीय सस्वर फाग सम्मेलन, विधायक ओंकार साहू हुए शामिल

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - विधायक ओंकार साहू ग्राम सरसोपुरी में युवा उत्थान संकल्प मंच एवं ग्राम विकास समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ग्राम सरसोपुरी में युवा उत्थान संकल्प मंच एवं ग्राम विकास समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सस्वर फाग सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फाग हमारी लोकसंस्कृति, परंपरा और आस्था की अमूल्य धरोहर है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है।सम्मेलन में प्रदेशभर से आए कलाकारों ने सस्वर फाग की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ढोलक, मंजीरा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर प्रस्तुत भक्ति एवं लोकगीतों ने वातावरण को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

       विधायक ओंकार साहू ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने युवा उत्थान संकल्प मंच एवं ग्राम विकास समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी लोककला और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक गौरव की भावना देखने को मिली।

No comments