Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दुगली ग्राम पंचायत में तेंदुपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला सम्पन्न।

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  नगरी:- ग्राम पंचायत दुगली में तेंदुपत्ता शाखकर्तन संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तेंद...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

नगरी:- ग्राम पंचायत दुगली में तेंदुपत्ता शाखकर्तन संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तेंदुपत्ता पौधों का वैज्ञानिक एवं उचित ढंग से शाखकर्तन करना था, ताकि तेंदुपत्ता तोड़ाई के समय उच्च गुणवत्ता के पत्ते प्राप्त हों तथा वनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही वनों में उपलब्ध आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान जल, जंगल और जमीन से है। यही समाज हमारी संस्कृति को संरक्षित किए हुए है। उन्होंने बताया कि वनों से इमली, सरई, महुआ एवं विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों सहित कई वन उपजों का संग्रहण कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक गांव में सूचना माध्यमों एवं टीवी के जरिए जंगल संरक्षण संबंधी जानकारी प्रसारित करने तथा जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अपील की कि वनों को आग से बचाया जाए, क्योंकि जंगल हमारी महत्वपूर्ण आर्थिक संपदा हैं।

        कार्यक्रम में अम्बिका मरकाम (विधायक, सिहावा विधानसभा), प्रकाश बैस (जिलाध्यक्ष भाजपा धमतरी), पिंकी शिवराज शाह (राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक), श्रवण मरकाम (पूर्व विधायक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वनोपज सहकारी समिति यूनियन धमतरी के अध्यक्ष सोमनाथ सोम ने की।इसके अतिरिक्त श्री कृष्ण जाधव (डीएफओ), अकबर कश्यप (उपाध्यक्ष भाजपा धमतरी), राजेश नाथ गोसाई (सभापति वन स्थायी समिति एवं जनपद सदस्य), मोहन पुजारी (जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा भाजपा धमतरी), भानेंद्र ठाकुर (उपाध्यक्ष कांग्रेस धमतरी), चंद्राकला साहू, कलावती नेताम, रामेश्वर मरकाम (सरपंच दुगली), हीरामन ध्रुव, बसीन बाई सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

No comments