छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- होली पर्व के अवसर पर धमतरी के लोकप्रिय विधायक श्री ओंकार साहू के तत्वावधान में 14 मार्च 2026, शनिवार को होली म...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- होली पर्व के अवसर पर धमतरी के लोकप्रिय विधायक श्री ओंकार साहू के तत्वावधान में 14 मार्च 2026, शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से विधायक निवास रुद्री में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेसजन एवं समस्त क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में लोक रंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लोक रंग होली कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिससे होली के पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की झलक देखने को मिलेगी।आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर होली के इस मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।


No comments