Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बड़े उरला मिडिल स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्रों को दी गई विदाई, कराया गया न्योता भोज

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर: - ग्राम बड़े उरला स्थित मिडिल स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्र...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्राम बड़े उरला स्थित मिडिल स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रतन लाल गिलहरे तथा अध्यक्षता शिक्षाविद रामदास मिरी ने की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

          प्रधान पाठक पवन गुरुपंच ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े सपने देखें, संघर्ष करें, अनुशासन में रहें और सहयोग की भावना के साथ कार्य करें,

सफलता अवश्य मिलेगी।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लुकेश साहू, संकुल समन्वयक योगेश साहू, इतवारी राम बघेल, सेवानिवृत्त शिक्षक एच.एल. गिलहरे एवं बी.बी. वर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

         कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति की सदस्य जीतेश्वरी साहू ने सभी विद्यार्थियों को कलम भेंट की। वहीं पूर्व विधायक प्रतिनिधि दिनेश अंबिलकर ने कक्षा आठवीं के छात्रों को कलम भेंट कर न्योता भोज कराया।कार्यक्रम का संचालन पुणेंद्र पाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रेमलता साहू मैडम ने किया। इस अवसर पर एकलव्य साहू, इंदुप्रभा साहू, आरती यादव, फुलमणि माहेश्वरी सहित पालकगण तथा नेताजी कॉलेज, सीआईटी कॉलेज एवं साई सदन के बीएड प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित रहे।

No comments