Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पशुपालकों को अब सहकारी समितियों से मिलेगा शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालीन ऋण

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालकों को राहत देने के उद्देश्य से पशु चारा के लिए केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के तह...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालकों को राहत देने के उद्देश्य से पशु चारा के लिए केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के तहत अल्पकालीन ऋण अब सहकारी समितियों के माध्यम से भी शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सुविधा से पशुपालकों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा और पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

           जानकारी के अनुसार गाय, भैंस, बकरी एवं सुअर पालन के लिए साधारण ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा मध्यमकालीन ऋण के तहत तार फेंसिंग, नलकूप खनन, मेड़ सुधार जैसे कार्यों के लिए भी ऋण की सुविधा दी जा रही है। वहीं दीर्घकालीन ऋण के रूप में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेसर आदि कृषि यंत्रों के लिए भी कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जा रहा है।इसी संबंध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा संबलपुर में शाखा प्रबंधक के.के. साहू द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र की आठ सहकारी समितियों के प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों के प्रबंधकों के साथ पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक में ऋण वितरण की प्रक्रिया को बढ़ाने तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

           समिति प्रबंधक नरेंद्र कुमार साहू (छाती) ने बताया कि इस योजना के माध्यम से समितियों द्वारा ऋण वितरण में वृद्धि होगी तथा सहकार से समृद्धि लाने में यह पहल सहायक सिद्ध होगी। 

No comments