छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- ग्राम जोरातराई (अ) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परियोजना स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- ग्राम जोरातराई (अ) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परियोजना स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, वहीं महतारी वंदन एवं जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने मंच पर आकर बताया कि वे प्राप्त राशि का किस प्रकार अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण में उपयोग कर रहे हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष गौकरण साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गितेश्वरी साहू (अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद) ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती पूजा सिन्हा (जिला पंचायत सदस्य), कुलेश्वरी गायकवाड़ (जिला पंचायत सदस्य), ललिता भतपरी (जनपद सदस्य), गंगा साहू (जनपद सदस्य), पूर्णिमा साहू (पूर्व जनपद अध्यक्ष व सरपंच), रामस्वरूप साहू (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष), और ईश्वर निषाद (उपसरपंच) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश निषाद ने किया। इस दौरान सरिता कुशवाहा (परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कुरूद) सहित सभी पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


No comments