छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिला साहू समाज धमतरी का नया गठन किया गया है, जिसमें ग्राम संकरी निवासी दिनेश कुमार साहू को अधिकारी-कर्मचारी ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिला साहू समाज धमतरी का नया गठन किया गया है, जिसमें ग्राम संकरी निवासी दिनेश कुमार साहू को अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर से समाजजनों में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
डॉ. गणेश प्रसाद साहू ने बताया कि दिनेश कुमार साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रहकर शिक्षकों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रामदयाल साहू ने बताया कि वे संकुल समन्वयक संघ जिला धमतरी के कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं और सामाजिक गतिविधियों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
दिनेश कुमार साहू की नियुक्ति पर वासुदेव साहू, भानेन्द्र साहू (नगरी), दीपक साहू, पितांबर साहू (मगरलोड), सेवक आमदी, बलदेव राम साहू, गोपाल पुरी, मनोज साहू (नवागांव), राम साहू (भखारा), रोहित साहू (कोडेबोड़), भेदू साहू (खरेगांव), रामसेवक आमदी, प्रेम साहू (सम्बलपुर), आर.डी. साहू, किशोर साहू, जसवंत साहू, नीतू साहू, संजय साहू, बिरेंद्र साहू, दयालु राम साहू, बी.आर. साहू, देवेंद्र (दादर) तथा मुकेश साहू (भोथली) सहित समाज के अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


No comments