छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- नवरात्र एवं हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी उपाध्यक्ष केशव ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- नवरात्र एवं हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी उपाध्यक्ष केशव ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व शक्ति, श्रद्धा और नवचेतना का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उपाध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें माता शक्ति की आराधना के साथ-साथ आत्मशुद्धि, संयम और सेवा की प्रेरणा देता है। वहीं हिंदू नव वर्ष नई शुरुआत, नए संकल्प और उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश लेकर आता है। यह समय है जब हम बीते वर्ष की चुनौतियों से सीख लेकर नए उत्साह और संकल्प के साथ विकास की ओर अग्रसर हों।उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास, समृद्धि और खुशहाली के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। आपसी भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कामना की कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
अंत में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनाते हुए सामाजिक एकता और सौहार्द को बनाए रखें।


No comments