Dhamtari: सत्येन्द्र शर्मा बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, रंजना साहू से की सौजन्य भेंट

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें धमतरी के युवा सत्येन्द्र शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद सत्येन्द्र शर्मा ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है।

         भेंट के दौरान परमनीष चंद्राकर, मदन शर्मा, नरेंद्र साहू, ओम प्रकाश टावरी, अजय गोयल, मनीष मित्तल, संजय शर्मा, सुमित गुप्ता, नितिन राठौर, अमित जायसवाल, प्रिंस चंद्राकर, अभिषेक रायचुरा, विनीत सिन्हा, अविनाश बघेल, मयंक पंजवानी, नीलू साहू, मोहित देवांगन, शंभू देवांगन, पवन साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top