Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Kurud: महतारी मंदिर में नवरात्रि मेले का "भव्य शुभारंभ, जल परी-भूत बंगला बने आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को चतुर्थ दिवस जय माँ काली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद में पारंपरिक विध...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को चतुर्थ दिवस जय माँ काली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद में पारंपरिक विधि-विधान के साथ चैत्र नवरात्रि मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने अतिथियों के साथ फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री होरा ने नगर एवं क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को मेले में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले की शुरुआत की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

           मेले के इंचार्ज सिन्हा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मीना बाजार में कई नए और आकर्षक मनोरंजन साधन शामिल किए गए हैं। प्रमुख आकर्षणों में जल परी, भूत बंगला, ऑक्टोपस झूला, टोरा-टोरा, हवाई झूला, सुपर ड्रैगन, ब्रेकडांस झूला, मिक्की माउस, टाइटैनिक, रेंजर झूला, बेबी झूला, ट्रेन सालंबो, मौत का कुआं, मोटर बोट, मोटर साइकिल एवं स्कॉर्पियो धूम जैसे रोमांचक खेल शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आए सुसज्जित दुकानों और मीना बाजार की रौनक मेले की शोभा बढ़ा रही है।

         कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू, नगर नेता प्रतिपक्ष दुमेश साहू, सुश्री राजकुमारी दीवान, पुराणिक साहू, आशीष शर्मा, चंद्र शेखर चंद्राकर, चम्पा साहू, चंद्र प्रकाश देवांगन, मेले इंचार्ज सिन्हा जी, शत्रुघ्न साहू, मंदिर प्रबंधक सेवक राम साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही कुरूद नगर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है।

No comments