Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

KURUD: मेला में मस्ती दोगुनी, "जल परी और डरावना भूत बंगला" से बढ़ेगी रौनक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में प्रतिवर्ष लगने वाला भव्य मेला इस वर्ष भ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में प्रतिवर्ष लगने वाला भव्य मेला इस वर्ष भी अपने पूरे रंग में नजर आने को तैयार है। लगभग 32 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह मेला आज पूरे प्रदेश में अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है। इस बार मेले में कुछ नए आकर्षण जोड़े जा रहे हैं, जिनमें जल परी और डरवाना भूत बंगला प्रमुख रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। फिलहाल मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आगामी सोमवार से मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। मेले की शुरुआत से पहले ही बड़ी संख्या में नगरवासी, क्षेत्रवासी एवं दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। विगत वर्षों की तरह इस बार भी मेला नए स्वरूप और आकर्षणों के साथ लोगों को अपनी ओर खींच रहा है।

          मेला इंचार्ज सिन्हा जी ने बताया कि इस बार मीना बाजार में कई नवीन आकर्षण देखने को मिलेंगे। इनमें जल परी, भूत बंगला, ऑक्टोपस झूला, टोरा-टोरा झूला, हवाई झूला, सुपर ड्रैगन, ब्रेकडांस झूला, मिक्की माउस, टाइटैनिक, रेंजर झूला, बेबी झूला, ट्रेन सालंबो झूला, मौत का कुआं, मोटर बोट, मोटरसाइकिल धूम और स्कॉर्पियो धूम जैसे रोमांचक साधन शामिल हैं।वहीं विभिन्न राज्यों से आई सुसज्जित दुकानें और मीना बाजार मेले की रौनक को और बढ़ा रहे हैं। कुल मिलाकर, श्रद्धा और मनोरंजन का संगम यह मेला एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तैयार है।

No comments