छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष के रूप में श्री खिलेन्द्र ध्रुव का मनोनयन किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
जारी सूची के अनुसार श्री धर्मेन्द्र पटेल को ब्लॉक कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर श्री मोहन जांगड़े (तेलीनसत्ती), श्री श्रीराम केले (झिरिया), श्री रघुवीर रामटेके (देमार), श्री घासीराम साहू (कुर्रा ), श्री विजेन्द्र रामटेके (रूदी) एवं श्री एमन साहू (आमदी) को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर श्री केशव साहू (रूदी), श्री बंटी मरकाम (रुद्री), श्री हेमलाल बंजारे (पिपरछेड़ी), श्री मुकेश ध्रुव (कसही), श्री शिवनंदन नेताम (तेन्दुकोन्हा), श्री चन्द्रहास साहू (पिपरछेड़ी), श्रीमती गुंजा साहू (भानपुरी) एवं श्री ओंकार सोनवानी (लोहरसी) को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर श्री साकेन्द्र निषाद (जवरगांव), श्री जीवन लाल डहरिया (नवागांव), श्रीमती गीतेश्वरी सिन्हा (डोडकी), श्री शुभम यादव (छाती), श्री भरत सार्वा (कडेल), श्री खिलेश साहू (लिमतरा), श्री देवलाल साहू (बलियारा), श्री तुका साहू (खरेगा), श्री योगेश्वर साहू (जुनवानी) एवं श्री लेखराम साहू (शंकरदाह) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री राजेन्द्र भारद्वाज (सिवनी), श्री अजय सिन्हा (रांवा), श्री राजेन्द्र यादव (मडाईभाठा), श्री प्रीतम साहू (बोड़रा), श्री विजय ध्रुव (कांसीपुरी) एवं श्री मुकेश साहू (डोना) को शामिल किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए बूथ स्तर से लेकर सेक्टर एवं जोन स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


No comments