छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान के तहत ग्राम भोथली...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान के तहत ग्राम भोथली में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू के नेतृत्व में लाभार्थी संपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत धमतरी के सभापति दिलीप सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों से आत्मीय बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान उपाध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु है। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।” अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से घर-घर जाकर संपर्क किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच हुलास साहू, श्रीमती शिवरात्रि सोनाराम साहू, बलिराम साहू, प्रभारी रोशन साहू, पुनाराम साहू, डोमार सहित भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं और प्रयासों की सराहना करते हुए अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त किया। अभियान के सफल संचालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान आगामी दिनों में क्षेत्र के अन्य ग्रामों में भी इसी उत्साह के साथ जारी रहेगा।


No comments