Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राज्य मुख्य आयुक्त के मार्गदर्शन में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त नियुक्त होने के पश्चात श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के प्...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त नियुक्त होने के पश्चात श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के प्रथम धमतरी आगमन के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ धमतरी का समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी में दिनांक 21/04/2026 को किया गया। राज्य मुख्य आयुक्त के आगमन पर जिला संघ की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ । तत्पश्चात जनरल सेल्युट के साथ अतिथि महोदय का स्वागत किया गया । तत्पश्चात स्कार्फ एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदूजा ने स्वागत उद्बोधन में राज्य मुख्य आयुक्त जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष एवं नेतृत्व की सराहना की। जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू ने जिले में चल रहे स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी राज्य मुख्य आयुक्त के सामने रखी। 

            तत्पश्चात राज्य मुख्य आयुक्त ने एजेंडा वार बिंदुओं पर चर्चा करते हुए गतिविधियों की समीक्षा की। उपस्थित समस्त स्काउटर और गाइडरों ने अपना विचार रखते हुएअपनी सहभागिता निभाई। राज्य मुख्य आयुक्त जी ने धमतरी में चल रहे स्काउटिंग एवं आगामी कार्य योजना की सराहना की एवं स्काउटिंग गतिविधियों को और गति प्रदान करने के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने प्रत्येक माह के लिए जिले में एक प्रभारी की नियुक्ति कर स्काउटिंग गतिविधियों के संचालन में गति लाने की बात कही। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला स्तर पर करने, प्रेरक उद्बोधन के लिए गांव के बच्चों तक पहुंच बढ़ाने , का संचालन करने एक पेड़ मां के नाम का वृहद आयोजन सजकता से करने के साथ ही अन्य समाज कल्याणकारी कार्यों में स्काउटिंग की सहभागिता बढ़ाने का सुझाव दिया। स्काउटिंग गतिविधियों में सफलता प्राप्त करने के लिए जिले के समस्त स्काउटर और गाइडरों को संगठित होकर कार्य करने व बच्चों के भविष्य संवारने का आग्रह किया।

                  इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स धमतरी जिला संघ की ओर से राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । जिला आयुक्त अभय कुमार जायसवाल जी ने राज्य मुख्य आयुक्त जी का एवं समस्त उपस्थित स्काउट और गाइडरों के प्रति आभार प्रदर्शन किया एवं अंत में राष्ट्रगान के साथ समीक्षा बैठक का समापन किया गया । 

                   इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू एवं गजानंद साहू ,स्थानीय संघ के चेयरमैन विजय साहू, जिला कोषाध्यक्ष भगतराम यादव, श्रीमती शकीला देवदास, भारत लाल साहू टिकेश्वर पांडे, रजनीगंधा जगताप हीना भेंसले, मंजूषा साहू, गायत्री बोदेले, रजनीगंधा जगताप, टिकेश्वर पांडे, मानसिंह कपूर, एस कुमार साहू ,गणेश्वर साहू, हेमंत साहू ,डूवेंद्र कुमार मंडावी, जे रामकरण ,खिलेश्वर प्रसाद साहू, वीरेंद्र कुमार सिन्हा,डॉक्टर के के तिवारी ,योगिता कवर, दीपमाला साहू, भूपेंद्र सोनी, दीनानाथ पांडे ,सोहन साहू ,खेमलाल साहू, चोवा लाल धिवर ,नीलकमल साहू, श्याम सुंदर नेताम, अमित कुमार ,दुर्गेश द्विवेदी , राजेश अनंत,संतोष ध्रुव ,राम नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में स्काउटर गाइडर उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ धमतरी के सचिव सोहन लाल साहू ने किया।

No comments