Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मोहंदी-जामली में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम, महिलाओं व छात्रों की सुरक्षा पर सवाल?

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  मगरलोड़:- क्षेत्र के मोहंदी और जामली गांवों में इन दिनों अवैध शराब का कारोबार बेखौफ तरीके से चल रहा है। जामली में महुआ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मगरलोड़:- क्षेत्र के मोहंदी और जामली गांवों में इन दिनों अवैध शराब का कारोबार बेखौफ तरीके से चल रहा है। जामली में महुआ शराब खुलेआम बेची जा रही है, वहीं मोहंदी में देशी प्लेन और महुआ शराब गली-मोहल्लों तक पहुंच गई है। हालात ऐसे हैं कि चौक-चौराहों और आबादी वाले इलाकों में खुलेआम जाम छलकते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है, वहां बड़ी संख्या में महिलाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं भी आते-जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

       ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पुलिस को अवैध कारोबार की पूरी जानकारी है, इसके बावजूद कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, गाली-गलौज और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन खासकर महिलाओं और छात्राओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।अवैध शराब के बढ़ते प्रचलन से युवाओं में नशे की लत भी बढ़ती जा रही है, जो सामाजिक वातावरण के लिए चिंताजनक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।

No comments