Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हनुमान जन्मोत्सव पर जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- चैत्र मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पूरे देश सहित धमतरी जिले में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास और भ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- चैत्र मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पूरे देश सहित धमतरी जिले में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण जय श्री राम व हनुमान जी के जयकारों से गूंज रहा है।इस पावन अवसर पर उपाध्यक्ष केशव साहू जनपद पंचायत धमतरी  ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि “अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता, भगवान राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।” उन्होंने बजरंगबली से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

         उपाध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, भक्ति और साहस की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिले के विभिन्न मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाएं।इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी एक-दूसरे को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

No comments