छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- विश्व कला दिवस के पावन अवसर पर धमतरी जिले के माननीय कलेक्टर से सौजन्य भेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्ह...
कुरूद:- विश्व कला दिवस के पावन अवसर पर धमतरी जिले के माननीय कलेक्टर से सौजन्य भेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे लेकर आयोजकों ने इसे गर्व और खुशी का विशेष क्षण बताया। मुलाकात के दौरान बसंत फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ (कुरूद) द्वारा संचालित कला प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तार से जानकारी साझा की गई। बताया गया कि संस्था का उद्देश्य केवल कला सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास विकसित कर उन्हें जीवन में नई दिशा देना है।इस अवसर पर ओम धनंजय साहू आर्ट क्लास के शिक्षक श्री अवधराम कंवर भी उपस्थित रहे। उनके योगदान और समर्पण को इस पहल की सफलता में महत्वपूर्ण बताया गया।
कलेक्टर ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में कला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि कला केवल रंगों का संगम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।


No comments