छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: - ग्राम पंचायत सेमरा (बी) में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम पंचायत सेमरा (बी) में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन, शिक्षा, समानता और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मित्थी पटेल, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, सरपंच श्रवण साहू, शहर मंडल महामंत्री राजीव चंद्राकर, मंडल मंत्री यादराम साहू, घनश्याम निषाद, पवन साहू, प्रह्लाद जांगड़े, कामदेव जांगड़े, नंदनी साहू, लता मन्होत्रा, क्षबिला निषाद, सहदेव ध्रुव, लोचन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।


No comments