Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बायपास सड़कों के निर्माण से ट्रैफिक दबाव होगा कम, विभिन्न जिलों को मिली करोड़ों की सौगात

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- राज्य में यातायात को सुगम, तेज और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न जिलों में बायप...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- राज्य में यातायात को सुगम, तेज और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न जिलों में बायपास सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए सैकड़ों करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।रायगढ़ जिले में तमनार बायपास मार्ग के निर्माण के लिए 152 करोड़ 17 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिससे 6 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा रायगढ़ शहर में रिंग रोड (बायपास) के लिए 70 करोड़ 47 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। खरसिया में कबीर चौक से डभरा रोड तक 2 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण हेतु 7 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

      धमतरी जिले में भी यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 4 किलोमीटर लंबे भखारा बायपास के लिए 14 करोड़ 94 लाख रुपए तथा 1.50 किलोमीटर लंबे नारी बायपास मार्ग के लिए 7 करोड़ 97 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    बलौदाबाजार जिले में लटुवा और पनगांव होते हुए 15 किलोमीटर लंबे बायपास मार्ग के निर्माण के लिए 88 करोड़ 68 लाख रुपए तथा 7 किलोमीटर लंबे रिसदा बायपास के लिए 20 करोड़ 99 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

          इसी तरह बिलासपुर में 13.40 किलोमीटर लंबे कोनी-मोपका फोरलेन बायपास के लिए 82 करोड़ 80 लाख रुपए तथा बेमेतरा जिले में 1.20 किलोमीटर कांक्रीटीकृत छिरहा बायपास सड़क के लिए 2 करोड़ 89 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।राज्य शासन का कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध, सुरक्षित और तेज यातायात उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बायपास सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आवागमन और अधिक सुगम, तेज और व्यवस्थित हो सकेगा, साथ ही प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

No comments