Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा स्थापना दिवस पर कंवर में जुटे कार्यकर्ता, शिव चौक पर हुआ भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  पुरूर:-  ग्राम कंवर, भाजपा मंडल मिर्रीटोला पुरूर के शक्ति केन्द्र कंवर अंतर्गत बूथ क्रमांक 185 में शिव चौक पर भारतीय ज...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

पुरूर:- ग्राम कंवर, भाजपा मंडल मिर्रीटोला पुरूर के शक्ति केन्द्र कंवर अंतर्गत बूथ क्रमांक 185 में शिव चौक पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकेशवर पाण्डेय, मीडिया प्रभारी जागेश्वर साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धन्नू लाल टंडन, किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष घनाराम जेठमल, किसान मोर्चा मंत्री छगन लाल साहू, पिछड़ा मोर्चा मंत्री त्रिलोकी गजपाल, सोसायटी प्राधिकृत अध्यक्ष छगन लाल साहू, स्कूल प्राधिकृत अध्यक्ष ईश्वर लाल साहू एवं सरपंच बाल चंद टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

      इसके अलावा बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदकिशोर साव, बिसम्भर साहू, चतुर ठाकुर, शत्रुघन साहू, परमेश्वर साहू, धनीराम साहू, लखन साहू, सोहन लाल साहू, राम्हू ठाकुर एवं सोहन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

No comments