छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का विस्तार किया गय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त जिला संगठन प्रभारी श्री सकलेजा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारणि नीलम चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।
इसी क्रम में कुरूद निवासी मनोज राजकुमार अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का सचिव नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। सभी ने नव नियुक्त सचिव को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
नव नियुक्त सचिव मनोज राजकुमार अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



No comments