छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम पंचायत डाही स्थित हाई स्कूल एवं माध्यमिक शाला में शेड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साहप...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम पंचायत डाही स्थित हाई स्कूल एवं माध्यमिक शाला में शेड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि श्री डीपेंद्र साहू शामिल हुए। उनके साथ भाजपा महामंत्री राकेश साहू, पूर्व महामंत्री कालिदास सिन्हा, वरिष्ठ नेता भगत यादव, मंडल अध्यक्ष अमन राव, सरपंच श्रीमती सुमन देवांगन सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
भूमि पूजन के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस शेड निर्माण से विद्यालय के विद्यार्थियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर डीपेंद्र साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों में इस प्रकार के निर्माण कार्य से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलता है, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
भाजपा महामंत्री राकेश साहू ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने निर्माण कार्य के शीघ्र एवं सफल पूर्ण होने की कामना की। ग्रामवासियों में इस विकास कार्य को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।


No comments