छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- सिविल अस्पताल कुरूद का मामला सामने आने के बाद सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर गंभ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- सिविल अस्पताल कुरूद का मामला सामने आने के बाद सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आवेदक ने जन सूचना अधिकारी पर नियमों के विपरीत अधिक शुल्क मांगने और आवश्यक रिकॉर्ड संधारित नहीं होने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक ने वर्ष 2010 से 2015 तक अस्पताल में हुए नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी से संबंधित जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में 38,186 पेज की जानकारी के लिए लगभग 1.52 लाख रुपये शुल्क मांगा गया, जबकि नियमानुसार प्रति पेज 2 रुपये ही निर्धारित है।
आवेदक द्वारा प्रथम अपील के बाद दस्तावेजों के अवलोकन में यह सामने आया कि संबंधित वर्षों का रिकॉर्ड कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए आवेदक ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।साथ ही, अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए गए हैं। आवेदक ने मामले को जनहित से जुड़ा बताते हुए दोषियों के खिलाफ विभागीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।


No comments