छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा ग्राम ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा ग्राम बंजारी में संचालित स्कूल का निरीक्षण किया गया। स्कूल के समीप स्थित डामर प्लांट के कारण उत्पन्न हो रही अव्यवस्थाओं, पर्यावरण प्रदूषण तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल प्राचार्य एवं ग्रामीणों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि डामर प्लांट से निकलने वाले धुएं एवं प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्कूल प्रशासन एवं ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और जल्द ही उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नीलम चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला, जिला महामंत्री राजू साहू, जिला सचिव मनोज अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कुरूद से पप्पू राजपूत, रोशन चंद्राकर, रुद्रनाथ साहू, यश चंद्राकर, एनएसयूआई के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments