Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खरेंगा में शिक्षक-छात्र स्नेह सम्मेलन आयोजित, पूर्व छात्रों का उमड़ा सैलाब

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा में 19अप्रैल को शिक्षक-छात्र स्नेह सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया ग...

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा में 19अप्रैल को शिक्षक-छात्र स्नेह सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। वर्ष 1995 से 2015 तक के पूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे विद्यालय परिसर में पुराने दिनों की यादें ताजा हो उठीं।कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य नंदकिशोर साहू के मार्गदर्शन के साथ ग्राम पंचायत व जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा। पुराने शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

           पूर्व छात्रों द्वारा गठित समिति ने एक माह की तैयारी के बाद कार्यक्रम को सफल बनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा, वहीं शिक्षकों के संस्मरणों ने सभी को भावुक कर दिया।इस अवसर पर 200 से अधिक पूर्व छात्र व करीब 30 शिक्षक-स्टाफ उपस्थित रहे। सभी का सम्मान किया गया। पूर्व छात्रों ने विद्यालय को वाटर प्यूरिफायर भेंट किया और मेधावी छात्रों के लिए 7 हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी की।

No comments