Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्मार्ट मीटर लागू करने से पहले मीटर रीडरों के भविष्य की सुरक्षा जरूरी – विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओंकार साहू ने राज्य में स्मार्ट मीटर (प्रीपेड सिस्टम) लागू करने से पहले...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओंकार साहू ने राज्य में स्मार्ट मीटर (प्रीपेड सिस्टम) लागू करने से पहले मीटर रीडर श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना लागू होने से पारंपरिक मीटर रीडिंग कार्य धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा, जिससे लगभग 5000 मीटर रीडर श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।

       विधायक श्री साहू ने कहा कि मीटर रीडर वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में उनके भविष्य को नजरअंदाज करना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना लागू करने से पहले मीटर रीडरों के पुनर्वास, वैकल्पिक रोजगार एवं सेवा सुरक्षा को लेकर स्पष्ट नीति बनाई जाए।उन्होंने यह भी बताया कि मीटर रीडर श्रमिकों द्वारा पूर्व में आरटीआई एवं संबंधित विभागों को कई बार आवेदन एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे श्रमिकों में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

       विधायक ओंकार साहू ने माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान दिया जाए और प्रभावित श्रमिकों के हित में त्वरित निर्णय लिया जाए, ताकि किसी भी परिवार की आजीविका प्रभावित न हो।अंत में उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल की जानी चाहिए। मौके पर मीटर रीडर लव कुमार , दुर्गेश देवांगन , धनेश्वर यादव , जीवराज साहू , कमल साहू , भोला राम , राजेंद्र कुमार साहू , राजू चक्रधारी साथ अन्य लोग उपस्थित रहे|

No comments