Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी में सहकारी समितियों में जल्द होगी नई भर्ती, कलेक्टर ने दिए संकेत — नरेंद्र साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जिले की सहकारी समितियों में कर्मचारियों की कमी जल्द दूर हो सकती है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिला कार्यवाह...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले की सहकारी समितियों में कर्मचारियों की कमी जल्द दूर हो सकती है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि कलेक्टर एवं उप पंजीयक से चर्चा के दौरान नई भर्ती सहित विभिन्न मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिला है।उन्होंने बताया कि भारत सरकार की “सहकार से समृद्धि” योजना के तहत हर पंचायत में पैक्स (PACS) गठन की प्रक्रिया जारी है। धमतरी जिले में पहले 74 समितियां थीं, जिनमें 22 नई समितियों के जुड़ने से अब कुल संख्या 96 हो जाएगी। इन समितियों के माध्यम से धान खरीदी, राशन वितरण, अल्पकालीन ऋण, दलहन-तिलहन खरीदी, सीएससी, माइक्रो एटीएम, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री औषधि केंद्र सहित कई योजनाएं संचालित हो रही हैं।

               साहू ने बताया कि पिछले 10-15 वर्षों से कर्मचारियों की भारी कमी के कारण समिति कर्मचारियों पर कार्य का दबाव लगातार बढ़ा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कार्यों के बोझ से कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए संघ ने पदोन्नति के साथ रिक्त पदों पर नई भर्ती, 27% महंगाई भत्ता, दैनिक कर्मचारियों को बोनस अंक देने और किसानों की सुविधा के लिए समितियों में बचत बैंक की पुनः शुरुआत की मांग की है।

           कलेक्टर से हुई मुलाकात में इन मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं उप पंजीयक ने भी नई भर्ती और अन्य मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।संघ ने मांग की है कि खरीफ ऋण वितरण के मद्देनजर सभी समितियों में पर्याप्त नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही वर्षों से कार्यरत दैनिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की बात भी रखी गई है।

No comments