छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- Gracious College of Nursing द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- Gracious College of Nursing द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग पेशे के महत्व, सेवा भावना एवं समाज के प्रति नर्सों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या Dr. D. Kalaichelvi ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Dr. Riya Tiwari, विशिष्ट अतिथि Dr. Bibekananda Meher तथा Mr. Rakesh Karsh उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और दूरदर्शिता से इस आयोजन को भव्य रूप दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में नर्सों की सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की तथा विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने के लिए प्रेरित किया।समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें मेहंदी, फेस पेंटिंग, क्लास डेकोरेशन, हेयर स्टाइल, ब्राइडल मेकअप एवं ड्रेसअप, रील्स मेकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट एल्बम, नेल आर्ट, ई-पोस्टर, वेस्ट मटेरियल प्रोडक्ट, पॉट डेकोरेशन, फ्लावर मेकिंग, ऊंन आर्ट, बेंगल डेकोरेशन एवं बॉटल पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन Ms. Namita Singh एवं Ms. Jaishree Sahu द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन Mr. Omprakash Verma के मार्गदर्शन में Ms. Namita Singh, Ms. Jaishree Sahu एवं Mr. Rajendra Das की आयोजन टीम द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की गई। यह आयोजन उत्साह, रचनात्मकता एवं सम्मान का अद्भुत उदाहरण रहा।


No comments