Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम पंचायत सांकरा के बांध में मखाना खेती का निरीक्षण, महिलाओं के प्रयासों की सराहना

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  नगरी: - ग्राम पंचायत सांकरा के बांध में 17 स्व सहायता समूहों द्वारा की जा रही मखाना खेती का जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

नगरी:- ग्राम पंचायत सांकरा के बांध में 17 स्व सहायता समूहों द्वारा की जा रही मखाना खेती का जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा एवं सहायक संचालक उद्यानिकी (डीएचओ) पूजा साहू द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मखाना उत्पादन को ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।इस अवसर पर सरपंच सांकरा नागेंद्र बोरझा, महेश साहू, बलदाऊ यादव, रमेश साहू, साधुराम साहू, भीखम साहू, सतीश साहू एवं रवि भट्ट उपस्थित रहे।

              कार्यक्रम में 17 स्व सहायता समूहों की महिलाएं दुर्गा बाई, रीना बाई, सकून बाई, हेमा बाई, गोदावरी बाई, निर्मला बाई, भारती, पीलेश्वर, राजकुमारी, पिंकी, नूतन, लता, मोहनी, संतोषी, हनी कश्यप एवं राधा भी मौजूद थीं।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मखाना खेती की प्रगति की जानकारी ली तथा समूह की महिलाओं को खेती से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही मखाना की उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने के उपाय एवं इसके आर्थिक लाभों की जानकारी भी दी गई।

No comments