Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बानगर परिक्षेत्र के समर कैंप में बच्चे सीख रहे संगीत कला, 130 बच्चों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- बानगर परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा ग्रीष्म अवकाश के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से निःशुल्क शैक...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- बानगर परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा ग्रीष्म अवकाश के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से निःशुल्क शैक्षणिक एवं कैरियर मार्गदर्शन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोड़ में 6 मई से 25 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक संचालित हो रहा है।साहू समाज बानगर परिक्षेत्र के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व तथा अन्य पदाधिकारियों एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के विशेष सहयोग से आयोजित इस समर कैंप में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कार की भी सीख दी जा रही है।

          शिविर में आज लगभग 130 बच्चों ने उपस्थित होकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विशेष रूप से संगीत कला के प्रति बच्चों का उत्साह देखने को मिला, जहां 35 बच्चों ने ताल, लय एवं सरगम का अभ्यास किया। संगीत विशेषज्ञ प्रशिक्षक गुरुदेव तोशकुमार साहू ‘जिज्ञासु मानस परिवार कातलबोड़’ के संगीत मास्टर के नेतृत्व में संगीत कक्षाओं का बेहतर संचालन किया जा रहा है। वहीं सहयोगी शिक्षक प्रदीप पटेल (तबला मास्टर) एवं खिलेश्वर साहू का भी विशेष योगदान मिल रहा है।

          समर कैंप में संगीत के अलावा बच्चों को नाटक, प्रहसन एवं अभिव्यक्ति कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस शिविर में बानगर परिक्षेत्र सहित आसपास के 21 गांवों के बच्चे भाग ले रहे हैं। विषय विशेषज्ञों द्वारा गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन, अंग्रेजी, वाणिज्य, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी, योग, प्राणायाम, संस्कार, नैतिक शिक्षा, कैरियर गाइडेंस एवं स्पोकन इंग्लिश की शिक्षा प्रदान की जा रही है।बच्चे बड़ी लगन और उत्साह के साथ प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। आज समर कैंप के दौरान साहू समाज बानगर परिक्षेत्र के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, दीपेश साहू, सुजीत साहू, भुनेश्वर साहू गुलाप, श्रीमती कुलेश्वरी साहू, कामराय साहू, तेजन साहू, चूरामन साहू कमलेश, हिरामन साहू, मेवा राम साहू, नंदकुमार साहू, हेमराज साहू सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के शिक्षक साथियों ने सहयोग प्रदान किया।

No comments