Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मंदिर हमारी संस्कृति संरक्षण का प्रतीक – "अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव"...बोडरा (स) में शिव मंदिर जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन संपन्न

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम बोडरा (स) में शिव मंदिर जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हु...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम बोडरा (स) में शिव मंदिर जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।

          इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र होते हैं। मंदिरों का जीर्णोद्धार केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि गांवों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं के साथ धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

              जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने ग्रामवासियों को शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह मंदिर आने वाले समय में भव्य स्वरूप प्राप्त करेगा।

                जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति की पहचान हैं। इनके संरक्षण एवं जीर्णोद्धार से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

            कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, भूमेश साहू, सरपंच श्रीमती सुमन साहू, सरपंच प्रतिनिधि प्रीतम साहू, उपसरपंच रवि साहू, बोडरा के पंचगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने भगवान भोलेनाथ से गांव की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

No comments