छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुरुद में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1ली से 8वीं तक की रिक्त...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुरुद में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1ली से 8वीं तक की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अभिभावकों में उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोक शिक्षण संचालनालय के दिशा-निर्देशों के तहत विद्यालय द्वारा प्रवेश चयन प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।प्रवेश समिति के प्रभारी श्री राजेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन प्रक्रिया 05 मई 2026 को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पारदर्शी तरीके से चयन सूची तैयार की जाएगी।जारी शेड्यूल के अनुसार 06 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
07 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। 08 मई 2026 को अंतिम पात्र सूची का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 09 मई 2026 को प्रातः 08:30 बजे विद्यालय परिसर में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन सूची तैयार की जाएगी।
विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पालकों से अपील की गई है कि वे विद्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित सूचियों का अवलोकन अवश्य करें और निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।प्रवेश समिति ने कहा कि शासन के नियमों का पालन करते हुए योग्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी विद्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध


No comments