Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा मिर्रीटोला ‘पुरूर’ की मासिक बैठक सम्पन्न, चुनावी जीत पर मनाया उत्सव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  पुरूर:- भारतीय जनता पार्टी मिर्रीटोला ‘पुरूर’ की मासिक बैठक मंगलवार 4 मई को सामुदायिक भवन पुरूर के सभागार में सम्पन्न ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

पुरूर:-भारतीय जनता पार्टी मिर्रीटोला ‘पुरूर’ की मासिक बैठक मंगलवार 4 मई को सामुदायिक भवन पुरूर के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।मंडल अध्यक्ष टुकेशवर पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों और दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

           चुनावी सफलता की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती चौक, पुरूर में आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया।बैठक में पूर्व विधायक प्रीतम साहू, यादव राम साहू, आदित्य सिंह पीपरे, राकेश सिन्हा, प्रहलाद साहू, होमशंकर साहू, यालेश साहू, अजेन्द्र साहू, सविता साहू, आरती साहू, गंगा टंडन, घनाराम जेठमल, राजेन्द्र साहू, रूद्रप्रकाश साहू, धन्नू लाल टंडन, नवीन पटेल, तेज राम साहू, ताम्रध्वज सिन्हा, लक्ष्मीनारायण नेताम, बाबूलाल सिन्हा, शैलेन्द्र सिंह सोरी, कमल देव साहू, जागेश्वर साहू, द्वारिका सिन्हा, मिथलेश साहू, केजू राम, घनश्याम साहू, कीर्तन माला एवं देवेन्द्र नेताम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments